Spread the love

मुस्करा(हमीरपुर)। विजली विभाग के कर्मचारियो की लापरवाई के कारण बीते दिनों पेड़ की डाल बाइक में गिरने से हुई मौत के मामले में मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी शिव शरण पुत्र रामगोपाल की तहरीर के आधार पर जूनियर इंजीनियर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
ज्ञातब्य हो कि विगत 18 मेई को शिवशरण अपनी मां कौशल्या देवी को लेकर गांव वापस जा रहा था तभी मुस्करा कस्बा से बाहर निकलते ही शिव मंदिर के पास बिजली विभाग द्वारा मुस्करा महोबा मैन मार्ग पर बिना बेरिकेटिंग तथा बिना किसी संकेतिक निशान के पेड़ो की छटाई का काम किया जा रहा था,पीड़ित शिववरण पुत्र रामगोपाल उसी दौरान बाइक पर पीछे अपनी मां को बैठा कर निकल रहा था उसी दौरान कटी हुई डाल मां कौशल्या देवी के ऊपर गिरी जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी इस मामले में पुत्र की तहरीर के आधार पर मुस्करा पावर हाउस के अवर अभियंता अशोक कुमार वर्मा चार अन्य संविदा कर्मचारी महेश कुमार प्रजापति ,शिवकुमार प्रजापति ,सुभाष विश्वकर्मा ,और जयकरन पाल के खिलाफ लापरवाई करने के कारण हुई मौत के मामले में थाना मुस्करा पुलिस ने धारा 106(1)के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।हालांकि इस कार्यवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *