हमीरपुर ।जनपद के मौदहा तहसील के खंडेह गांव में तालाब में नहाने गए 4 बच्चो में तीन मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हो गया।
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव का है। मृत बच्चों में प्रबल उम्र 10 वर्ष, आदित्य उम्र 9 वर्ष और भोला उम्र 10 वर्ष शामिल हैं। तीनों बच्चे गांव के ही रहने वाले थे और तालाब में नहाने गए थे। जहा पर गहरे पानी में डूब जाते है,
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
