मुस्करा हमीरपुर । कस्बा में शनिवार देर रात एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शिक्षक और बाबू की बेरहमी से पिटाई की गई है यह तीनों लोग़ एक ढाबे में शराब पार्टी कर रहे थे तभी कुछ छात्रों से उनकी कहासुनी हो गई इसके बाद युवकों ने लाठी डंडों से इन पर हमला कर दिया। घायल हालत में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका इलाज कराया गया हमलावर कौन थे इस मामले में तीनों ने चुप्पी साध ली है और ना ही पुलिस को तहरीर दी है घटना मुस्कुरा की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक ढाबे की है जहां राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल महेंद्र कुमार राठौर शिक्षक रामबाबू यादव और कॉलेज का एक बाबू शनिवार शाम ढाबे पर मौजूद थे इस दौरान प्रिंसिपल के परिचित कुछ छात्रों से उनकी बहस हो गई आरोप है कि ढाबे से बाहर निकलते ही युवकों ने तीनों पर हमला बोल दिया हमले में प्रिंसिपल महेंद्र कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि शिक्षक रामबाबू यादव को भी छोटे आई हैं बाबू ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया है
अस्पताल पहुंचे घायल प्रिंसिपल से जब बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे से मुँह छिपाते नजर आए वहीं घायल प्रिंसपल और शिक्षक की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है कॉलेज के बाबू दिनेश ने बताया कि ढाबे से निकलने के बाद मारपीट की गई हमलावर बसौठ गांव के रहने वाले थे ढाबे पर हमलावरों की प्रिंसिपल से कुछ बातचीत हुई थी इसके बाद भी उसका पीछा करते हुए आ गए हमलावर दो लोग थे और उनके हाथों में डंडे थे दिनेश के मुताबिक हमलावर प्रिंसिपल की परिचित थे
