Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात राठ रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने चार मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चारों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हें लेकर लौट रहा वृद्ध मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सड़क पर मृत पड़े मवेशियों से टकराकर ड्यूटी से लौट रहा पीआरबी 112 का एक होमगार्ड भी बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना के बाद चालक बस समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा कस्बा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुनी निवासी रामगोपाल (60) खेतों में ईंट पथाई का कार्य कराने के साथ-साथ रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने गए थे। उनकी विवाहित पुत्री माया ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे उसके पिता अपनी दो बड़ी और दो छोटी भैंसों को लेकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राठ की ओर से आ रही काल बनी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मवेशियों को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मवेशियों के पीछे चल रहे रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के कुछ ही देर बाद एक और दुर्घटना हो गई। मौदहा से अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे पीआरबी 112 में तैनात होमगार्ड बृजभूषण (निवासी गोहाण्ड) की मोटरसाइकिल अंधेरे के कारण सड़क पर मृत पड़ी भैंसों से टकरा गई। नियंत्रण खोने के कारण होमगार्ड बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और उसे भी गंभीर चोटें आईं घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर पुष्पेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक मगन सिंह ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. संतोष राजपूत ने बताया कि दोनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। कस्बा उपनिरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाली रोडवेज बस की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष से लिखित तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *