Spread the love

हमीरपुर।जनपद के विकास खंड मुस्करा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम पहाड़ी भिटारी में श्री संकट मोचन धाम की वर्ष गांठ के उपलक्ष्य तथा श्री राधा कृष्ण तथा श्री शनिदेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य 11कुण्डीय श्री राम महायज्ञ का विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है।यज्ञ का शुभारंभ 16मई दिन शनिवार अमास्या के दिन ग्रामीणों व यज्ञ संचालक श्री श्री 108श्री गोपालानंद जी महाराज के सहयोग से गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह कलश यात्रा श्री संकट मोचन धाम पहाड़ी से शुरू हो ऐंझी,होते हुए भिटारी पहुंची जहां से नहर होते हुए पहाड़ी के पुराने शकर जी के मंदिर पहुंची तदोपरांत यह कलश यात्रा गांव के विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः अपने यथास्थान यज्ञ स्थल पर पहुंच समाप्त हुई,शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं देव रूपी बेटियां अपने सिर पर कलश रख ऐसी भीषण गर्मी में पैदल नंगे पैर चल यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी,वहीं आधा दर्जन से अधिक डीजे की धुन पर ईश्वरीय भक्ति मय गीत बज रहे थे तो यात्रा में दर्जनों रब्बी, घोड़े,बैंड बाजे, व दर्जनों टैक्टरो में झाकियां तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भक्त भी जय घोष करते दिखे,जिससे समूचा गांव भक्तिमय हो गया।इस दौरान यज्ञ संचालक श्री श्री 108श्री गोपालानंद जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ 16 मई से प्रारंभ हो 24मई तक चलेगी,बताया कि यह यज्ञ 9 दिवसीय रहेगी,जिसमें महायज्ञ में दूर दराज से पधारे दर्जनों संतो द्वारा उनकी अमृतमय वाणी के द्वारा प्रवचन व मानस प्रवचनकर्ता साध्वी सुनयना जी (रौनक)द्वारा श्री राम कथा का रसपान कराया जाएगा तथा रात्रि में रामजन्म भूमि अयोध्या से पधारे श्री रामलीला के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मंचन के माध्यम से मर्यादा पुरुषषोत्तम प्रभु श्रीराम की लीला को दिखाया जाएगा ।वहीं उन्होंने बताया कि महायज्ञ में राजा रानी बनने का सौभाग्य धीरेन्द्र राजपूत व उनकी पत्नी अंजना राजपूत को मिला है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *