Spread the love

मुस्करा, हमीरपुर। जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा मुस्करा में बीती रात बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ ‘छे थोक’ निवासी हलकट्टा भारती की 18 वर्षीय पुत्री प्रांशी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रांशी घर में अकेली थी उसके माता-पिता एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे घर को सूना पाकर युवती ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के नाना घर पहुँचे दरवाजा खोलकर अंदर जाते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई सामने प्रांशी का शव फंदे से लटक रहा था नाना के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद तुरंत मुस्करा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भरा और वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया है शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *