Spread the love

हमीरपुर – जनशिकायतों एवं IGRS प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और तथ्यहीन जांच आख्या भेजने पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सुमेरपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पांच निरीक्षकों और तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनशिकायतों और IGRS मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथ्यहीन या भ्रामक जांच रिपोर्ट भेजने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले
निरीक्षक संजय कुमार सिंह (प्रभारी रिट सेल) को प्रभारी वीसी कक्ष न्यायालय सुरक्षा बनाया गया। निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा (निरीक्षक क्राइम, सदर कोतवाली) को निरीक्षक क्राइम राठ नियुक्त किया गया।निरीक्षक रामकुमार यादव (पुलिस लाइन) को निरीक्षक क्राइम सदर कोतवाली हमीरपुर भेजा गया। निरीक्षक पवन कुमार पटेल (पुलिस लाइन) को प्रभारी रिट सेल की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक राम आसरे सरोज (प्रभारी निरीक्षक कुरारा थाना) को कोतवाली हमीरपुर का प्रभारी बनाया गया।उपनिरीक्षक दिनेश प्रसाद (मुस्करा थाना) को मझगवां का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।उपनिरीक्षक राजेश कुमार (थाना सुमेरपुर) को उरई रोड चौकी, थाना राठ का प्रभारी बनाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रिंस दीक्षित (थाना राठ) को कुरारा थानाध्यक्ष बनाया गया।पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और जनशिकायतों के समयबद्ध व तथ्यात्मक निस्तारण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *