मौदहा हमीरपुर। बुधवार देरशाम बाइक से खण्डेह जा रहे बाईक सवार आगे चल रहे मिक्सर मशीन फंसे ट्रैक्टर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी कौशल किशोर उर्फ़ राजवीर खंगार (26)पुत्र रामसेवक अपने मित्र दिनेश धुरिया पुत्र कालका के साथ बुधवार देरशाम बाइक से खण्डेह जा रहा था। तभी खण्डेह और करहिया के मध्य बाइक सवार आगे चल रहे मिक्सर मशीन फंसाये ट्रैक्टर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए मौदहा सीएचसी लाया गया जहां से दोस्तों घायलों को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जहां से बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय राजवीर की मौत हो गई जबकि दिनेश धुरिया का इलाज किया जा रहा है उसके पैर में फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है।मृतक कौशल किशोर उर्फ़ राजवीर अपने परिवार में चार भाईयों में सबसे बडा और अविवाहित था एवं दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई सूचना आई है लेकिन अगर ऐसी घटना हुई है तो वह जानकारी करते हैं।
