Spread the love

मौदहा हमीरपुर।नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में एक महीने से अनशन कर रहे छात्रों के जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और लाठी चार्ज को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है इसी सिलसिले में गुरुवार को सैकड़ो सपाईयों ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
सपाईयों द्वारा उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बीते बीस जुलाई को नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और लाठी चार्ज तथा छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस और पुलिस के भेष में छात्राओं के साथ अभद्रता की तस्वीरें विचलित कर रही हैं। जिसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कडी कार्यवाही की मांग की है।साथ ही यूपी सरकार द्वारा रामपुर में संचालित देश की प्रतिष्ठित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लगभग तीन दर्जन से अधिक कमरों को तोडने के आदेश को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही बताया है कि, विश्वविद्यालय से हजारों छात्रों का भविष्य जुडा हुआ है इसलिए इस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस दौरान मोहम्मद फरीद बबलू, राकेश प्रधान, पूर्व प्रधान कमरुददीन, रमजानी सभासद, अरशद मामा, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, बिहारी लाल प्रजापति, कुंवर विवेक पाल सहित एक सैकडा से अधिक सपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *