Spread the love

मौदहा हमीरपुर। अक्सर विवादों में रहने वाला कथित पत्रकार दानिश खान इस बार शिक्षकों का कोप भाजन बन गया आक्रोशित शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है प्राथमिक विद्यालय रोहारी के प्रधान अध्यापक अमित कुमार सहित लगभग आधा सैकडा शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि, कस्बा निवासी दानिश जो अपने आप को न्यूज़ 24का पत्रकार बताता है। बुधवार उनके स्कूल गया और उनसे पांच हजार रुपये और विज्ञापन की मांग की तथा गलत खबरें चला स्कूल और शिक्षक को बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं शिक्षक का आरोप है कि उक्त दानिश ने बालिकाओं के कक्ष में जाकर वीडियो बनाई और उनसे अभद्रता की तथा वीडियो पोस्ट कर दी। आरोपी की इस हरकत से शिक्षकों में खासा आक्रोश है और लगभग आधा सैकडा शिक्षको ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। बताते चलें कि आरोपी का विवादों से पुराना नाता है और आएदिन इस तरह की घटनाऐं करता रहता है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *