मौदहा हमीरपुर। बुधवार तडके नेशनल हाईवे-34 पर कस्बे के बीएसएनएल टावर के निकट दो ट्रकों की सीधी टक्कर हो गई जिसमे एक युवक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार तडके ट्रक लखनऊ से गिट्टी खाली करके कबरई की ओर जा रहा था तभी नेशनल हाईवे 34 पर कस्बे के निकट बीएसएनएल टावर के पास कबरई की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से सीधी भिडन्त हो गई। जिसमें नरायच निवासी सैदबाबू (24)पुत्र गयास जो ट्राला का खलासी था, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्राला चालक हसीब बाबू (25) पुत्र हबीब निवासी नरायच गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक अपना ट्राला ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता गयास ने बताया कि मेरे दो पुत्र व एक पुत्री है जिंसमे मृतक सैदबाबू सबसे बड़ा था l
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को हटवाकर मार्ग पर आवागमन सामान्य कराया।
कोतवाली प्रभारी सन्तोष सिंह कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस सम्बन्ध में पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि,
बुधवार करीब 5.45 बजे थाना क्षेत्र मौदहा अंतर्गत बडा चौराहा मे 02 डम्फर ट्रक की आपस मे भिडन्त हो जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसमें ट्र्क संख्या एचआर 58 एफ 5398 के चालक सैदबाबू (24) पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी ग्राम नरायच जो ट्रक कानपुर से कबरई की ओर जा रहा था, बडा चौराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक यूपी 78 एचएन 0679 की आपस मे टक्कर हो गयी, जिससे मौके पर चालक सैदबाबू पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी ग्राम नरायच की मृत्यु हो गयी, थाना पुलिस मौके पर मौजूद है शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा, पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
