Spread the love

मौदहा हमीरपुर – पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गढ़ा बैजेमऊ बुढई गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को मानव श्रृंखला बनाकर आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर ‘धन-धरती पर बुंदेलखंडियों का अधिकार’ और क्षेत्र की खुशहाली-समृद्धि के लिए अलग राज्य की मांग उठाई। इस दौरान जगह-जगह नारेबाजी भी की गई।
मानव श्रृंखला में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। उत्साहित ग्रामीणों ने ‘पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाओ’ के नारे लगाए। ग्रामीण सुमित सिंह चंदेल बलबीर सिंह प्रदीप सिंह राजा भैया आदि ने बताया कि बुंदेलखंड के समुचित विकास के लिए अलग राज्य बनना जरूरी है। राज्य का विकास तभी संभव है जब तक पृथक राज्य नहीं बन जाता।
आजाद भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर मानव श्रृंखला बनाई है। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक लगातार पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पृथक बुंदेलखंड राज्य नहीं बन जाता, तब तक यहां का समुचित विकास संभव नहीं है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *