Spread the love

जेई पर लगा धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने की दोबारा सर्वे कराने की मांग

खंड विकास अधिकारी ने दिया आश्वासन– दोबारा जांच कराकर शासन को भेजी जाएगी सूची

मुस्करा (हमीरपुर)। विकास खंड मुस्करा के अंतर्गत मुस्करा कस्बे के ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपा ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (आवास प्लस) के सर्वे में भारी अनियमितता बरती गई है और जानबूझकर पात्र गरीब परिवारों के नाम सूची से काट दिए गए हैं बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के जेई (M.I.) विकास गुप्ता द्वारा गांव में आवास प्लस योजना का सर्वे किया गया था। आरोप है कि इस सर्वे के दौरान जेई ने नियमों को ताक पर रखकर कई अत्यंत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के नाम सूची से गायब कर दिए, जिससे वे इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गांव में दोबारा सर्वे कराकर छूटे हुए पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को ढांढस बंधाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और गांव में दोबारा से सर्वे कराकर जो भी वास्तविक रूप से गरीब और पात्र परिवार छूट गए हैं, उनके नाम सूची में शामिल किए जाएंगे संशोधित सूची तैयार कर जल्द ही शासन को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी ताकि किसी भी गरीब का हक न मरे इस दौरान प्रशासक महेन्द्र प्रताप अहिरवार ने बताया कि मुस्करा कस्बे के बहुत से गरीब परिवारों के नाम छूट गए इसी संबंध में खण्ड विकास अधिकारी मुस्करा को ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंपा गया है मुख्य रूप से सावित्री, मूलरानी, सीयारानी, रामबहादुर उर्फ घूरू, जशोधरा, गंगाधर, लखन, निर्दोष, लक्ष्मी, परशुराम, जयकरन, सुघर सिंह, रामचरन सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *