मौदहा हमीरपुर – ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ के अवसर पर आज 01 जुलाई को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मौदहा में विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह एवं आचार्य बन्धु/भगिनी द्वारा भैया /बहिनों के चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर मंगलकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। मां सरस्वती जी के पूजन एवं सरस्वती वन्दना के पश्चात् शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। वन्दना के बाद अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, उत्तम संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सत्र का प्रारंभ शुभारंभ ज्ञान, संस्कार और सफलता की ओर एक नए संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्या के साथ संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सच्ची पहचान हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु/भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
