Spread the love

कुरारा(हमीरपुर) | विकास खंड क्षेत्र के पतारा गांव में न्याय पंचायत स्तर की ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पेयजल,विद्युत, व राशन से सम्बंधित तेईस शिकायती पत्र दर्ज किए गए। क्षेत्र के पतारा गांव में न्याय पंचायत स्तर की ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश जारी किए गए है। लेकिन जानकारी होने के बाद भी लोकनिर्माण विभाग, विद्युत विभाग , नलकूप विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग
का कोई अधिकारी कर्मचारी चौपाल में नहीं आया। भाजपा के मंडल महामंत्री दिनेश द्विवेदी ने बताया कि कुल 23 शिकायती पत्र दर्ज किए गए। इनमें ग्राम
पंचायत स्तर की 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तथा शिकायतों को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।चौपाल में न्याय पंचायत के पतारा, कंडोर, पारा, जल्ला, रिठारी,झलोखर गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी जगदम्बा प्रसाद, सचिव नीरज सचान, प्रधान माया देवी,कंडोर
सचिव ओमप्रकाश प्रजापति, राजस्व लेखपाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *