Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास आज बुधवार देर रात करीब 12:00 बजे राठ डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मुखिया जी भोजनालय में जा घुसी। हादसे के समय बस खाली थी और ढाबे में खाना खा रहे लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।
राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती 25 नवंबर की रात करीब 12 बजे राठ डिपो की बस मुस्करा से राठ की ओर आ रही थी। तअभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बस अनियंत्रित होकर पास स्थित भोजनालय में घुस गई। जिससे ढाबे को नुकसान पहुंचा। बस चालक देवेंद्र कुमार तिवारी पुत्र बृजेंद्र नाथ तिवारी निवासी ग्राम उमरी थाना बिवार हमीरपुर तथा भोजनालय मालिक मर्दन सिंह राजपूत पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम जखेड़ी थाना राठ हैं। सूचना पर राठ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *