Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड मुस्करा की ग्राम पंचायत मसगाँव में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा बाबा साहब के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजीव सिंह, भाजपा जिला मंत्री अभिषेक तिवारी, दिग्विजय पाठक , मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा, और भास्कर गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *