Spread the love

सरीला (हमीरपुर)।जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पवई में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6,050 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है जरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डे ने बताया कि अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम पवई स्थित मेड़े की पुलिया के पास छापा मारा। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे शिवम सोनी (28), शिवसिंह (30), नरेश कुमार राजपूत (32), महेन्द्र सिंह राजपूत (32) और सतीश कुमार अनुरागी (29) निवासी ग्राम पवई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फड़ से 5,250 रुपए और तलाशी में 800 रुपए बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिवम सोनी के खिलाफ पहले भी जुआ समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि महेन्द्र सिंह राजपूत के खिलाफ जुआ अधिनियम के दो पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक अवधेश उपाध्याय, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और सूरज कुमार शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *