Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को निर्वाचन एवं जनगणना संबंधी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर नगरवासियों को निर्वाचन और जनगणना के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से रंगोली में जागरूकता के संदेश उकेरे। प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता के महत्व तथा जनगणना के प्रति जागरूक करना रहा। रंग-बिरंगी रंगोलियों के जरिए छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राठ चित्रा निर्वाल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। नगर पालिका परिषद राठ अधिशासी अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रवेश तिवारी, कर्मचारीगण एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। छात्राओं की सहभागिता ने जागरूकता अभियान को रचनात्मक रूप प्रदान किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *