Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया 433 ग्राम सफेद धातु, 4700 रुपये नकद, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से तीन जोड़ी बुर्के और एक बाइक भी मिली है।पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को दर्ज चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी की गई थी। शुक्रवार 13 नवंबर को पुलिस टीम ने सैना रोड से गोविन्द सिंह उर्फ गौरव राजपूत निवासी कैथा, अनिल कुमार निवासी कुल्हेड़ा, विजय कुमार और सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी कैथा को गिरफ्तार किया। बरामदगी में 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, लोहे की पाइप, कटर और अन्य उपकरण भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है। गोविन्द और अनिल के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed