Spread the love

राठ (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राठ विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए आज विशेष अभियान दिवस’ आयोजित किया गया। एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल ने कार्य का निरीक्षण करते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘कोई मतदाता न छूटे’ के संकल्प को साकार करते हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है।
नगर के समस्त बूथों पर आयोजित विशेष कैंपों में पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ के मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की गई। आवश्यक अभिलेखों के साथ फार्म-6 भरकर नाम सम्मिलित कराने की प्रक्रिया बूथ पर मौजूद बीएलओ द्वारा करायी गई। विशेष अभियान दिवस के दौरान सभी बूथों पर निर्धारित समय सुबह ठीक 10 बजे कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था और शाम 4 बजे तक बूथों पर उपस्थित बीएलओ ने मतदाताओं की समस्या का समाधान किया। इस दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल ने सभी बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मतदाताओं की समस्या को सुनकर उनका निदान किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed