Spread the love

हमीरपुर | आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप को सफल बनाने तथा पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा विकासखंड सरीला के तहसील परिसर स्थित सभागार में छठवें दिन लघु विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता की शर्तों तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर राम प्यारे के मार्गदर्शन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने पर विशेष जोर दिया। संबंधित विभागों से अपील की गई कि वे अपनी-अपनी योजनाओं के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों का चिह्नांकन कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर को उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी 1 नवंबर को आयोजित मेगा लीगल कैंप में अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा सके श्रम विभाग की ओर से विजय पाल सोनकर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग की ओर से राघवेंद्र, कृषि विभाग से जनक सिंह एवं चंद्र प्रकाश, परिवहन विभाग से धर्मवीर महाजन, कौशल विकास विभाग से शिवकरन तथा पंचायती राज विभाग से महेश पाल सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। महिला एवं बाल कल्याण, मत्स्य तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी की ओर से एडीओ (आरडी) राम मनोहर सोनी ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पीएलवी प्रेमचंद, पीएलवी पवन तिवारी एवं पीएलवी नीरज विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे पीएलवी पवन तिवारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप में सहभागिता कर पात्रता के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसी क्रम में मेगा लीगल कैंप के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव अथवा अन्य कठिनाइयों के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed