सुमेरपुर हमीरपुर – विधानसभा हमीरपुर के ग्राम इंगोहटा में 15 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए स्वजन श्रीवास समाज जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि श्रीवास उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव ने सहभागिता की। इस दौरान शारदा श्रीवास ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया मुख्य अतिथि चिंतामणि श्रीवास ने अपने संबोधन में श्रीवास समाज से अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की एकता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। समाजवादी पार्टी की सरकारों में श्रीवास समाज सहित विभिन्न वर्गों को सम्मान देने का काम किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी एकता मजबूत करने, जागरूक बनने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए पीडीए की विचारधारा के तहत एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दिया विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र यादव ने श्रीवास समाज की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना तथा उन्हें उचित भागीदारी और सम्मान दिलाना समाजवादी विचारधारा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुटता बनाए रखने की अपील की कार्यक्रम संयोजक मंडल में पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, मौदहा के पूर्व चेयरमैन रामकिशोर मामा तथा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव राजेश श्रीवास शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास एडवोकेट ने किया। उन्होंने सामाजिक एकता, न्याय और राजनीतिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की बात करती रही है। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के उद्देश्य से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य भूमिका के रूप में ये रहे मौजूद
जनपंचायत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, हमीरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व मंत्री अच्छेलाल निषाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवशरण यादव, कुरारा के पूर्व चेयरमैन मैयाराम श्रीवास, नंदकिशोर शिवहरे, घनश्याम साहू, शिव प्रसाद कुशवाहा, अवधेश यादव, जावेद मेजर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैयद मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान, माया वाल्मीकि, नईम खान, युगांक मिश्रा, राघवेंद्र यादव लकी, सैयद उमर, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, मोहम्मद सलीम, मनीष यादव सिसोलर, सुनील यादव, जगमोहन यादव, वर्षा नामदेव, बउआ प्रधान, महेश्वरी दीन श्रीवास, शिवकुमार श्रीवास, सोनिया सोनी, रानी कुशवाहा, मूलचंद श्रीवास, राजू श्रीवास, सोहन श्रीवास, नीलेश श्रीवास, जगबान श्रीवास, राकेश श्रीवास, सिद्धा श्रीवास, राम सजीवन वर्मा, एडवोकेट बाबूराम श्रीवास, एडवोकेट आलोक रंजन, ओमप्रकाश श्रीवास और वैभव द्विवेदी सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।