Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर एवं महोबा जनपदों में पिछले दिनों डीएपी खाद की कमी के कारण किसानों को रबी फसलों की बुवाई में देरी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा राजपूत द्वारा केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री से दोनों जनपदों के किसानों के लिए डीएपी खाद की दो रैक उपलब्ध कराने की माँग की थी,अधिवक्ता सीमा पटनाहा राजपूत की इस माँग पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की। जिसके परिणामस्वरूप आज डीएपी खाद की एक रैक की आपूर्ति होने के उपरांत आज रैक महोबा स्टेशन पहुंच गई, जबकि आगामी दिनों में एक और रैक खाद की आपूर्ति की जाएगी। यह खाद कल से हमीरपुर एवं महोबा जनपदों की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरित की जाएगी। जिससे किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता में राहत मिलेगी तथा रबी फसलों की बुवाई के कार्य में भी सहायता मिलेगी। रैक महोबा पहुंचते ही सीमा पटनाहा राजपूत ने रैक स्थल का निरीक्षण किया,इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा राजपूत ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है किसानों को बुवाई के महत्वपूर्ण समय में खाद की कमी के कारण परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास जारी रहने चाहिए।
उन्होंने किसानों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही आशा व्यक्त की कि शेष एक रैक खाद की आपूर्ति भी शीघ्र होने से दोनों जनपदों के किसानों को और राहत मिलेगी।
सीमा पटनाहा राजपूत ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। किसानों के हित में वे सदैव तत्पर रहेंगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed