Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने ग्राम कुछेक्षा पहुंचकर तिल की फसल के क्रॉप कटिंग (फसल कटाई प्रयोग) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रैंडम आधार पर चयनित कृषक श्री सुनील गुप्ता के गाटा/प्लाट संख्या 142 में निर्धारित मानकों के अनुसार नाप-जोख कराते हुए क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानक के अनुसार तिल की फसल की कटाई कराकर फलियों की तौल कराई गई। तौल में कुल 5 किलो 100 ग्राम फलियों का वजन प्राप्त हुआ। सांख्यिकी विभाग की टीम एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए इस फसल कटाई प्रयोग के आधार पर प्राप्त उपज का आकलन किया गया जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन करना है। प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर फसल की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है। यदि औसत उत्पादन राज्य अथवा देश के औसत उत्पादन से कम रहता है, तो उसके आधार पर किसानों को सामूहिक फसल बीमा का लाभ प्रदान किया जाता है। साथ ही क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े भविष्य में किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में भी सहायक होते हैं उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं तथा फसल उत्पादन से संबंधित आंकड़ों के संकलन में पूरी शुद्धता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *