Spread the love

हमीरपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूटधाम मंडल, चित्रकूट के पत्र के क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 09 अक्टूबर, 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जाना है। इसके लिए 03 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में जिला स्तरीय सबजूनियर बालक कबड्डी चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए चयन ट्रायल्स में 10 मुख्य एवं 02 अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन 05 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए किया गया है मंडल स्तरीय ट्रायल्स के लिए चयनित मुख्य खिलाड़ियों में अंकुश राजपूत, धर्मेश राजपूत, अनमोल, पंकज, रजनीश कुमार, प्रवेश, अवनीश, सौरभ, शिवम तथा वीर यादव शामिल हैं। वहीं अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में अरविन्द एवं राजा मनु का चयन किया गया है उप क्रीड़ाधिकारी (हमीरपुर) शमीम अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *