Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा मुस्करा स्थित बीआरसी चंदौरा रोड पर संचालित आधार केंद्र पर मासूम बच्चों के आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा खेल सामने आया है भारत सरकार व यूआईडीएआई (UIDAI) के स्पष्ट नियमों के बावजूद केंद्र संचालक द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए खुलेआम 180 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। इस अवैध वसूली और मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है वायरल वीडियो में केंद्र संचालक खुलेआम यह स्वीकार करता नजर आ रहा है कि आधार कार्ड बनाने के लिए 180 रुपये लगते हैं। ग्रामीण व अभिभावक जब इस बात का विरोध करते हैं, तो उन्हें नियमों का हवाला देने के बजाय बोल दिया जाता है कि आधार कार्ड नहीं बनेगा जहां फ्री बने वहां बनवा लो ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी भवनों व व्यवस्थाओं की आड़ में आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है दूर-दराज के गांवों से अपने मासूम बच्चों का आधार कार्ड बनवाने आने वाले गरीब परिवारों को सेंटर पर घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है और अंत में अवैध रकम ऐंठ कर ही रसीद थमाई जाती है बिना किसी आधिकारिक शुल्क के 180 रुपये प्रति बच्चे की दर से हो रही यह वसूली सीधे तौर पर शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगा रही है। मामले का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी हमीरपुर और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संज्ञान लेकर केंद्र संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और आधार केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *