Spread the love

राठ (हमीरपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रहे पॉक्सो जागरूकता अभियान के पांचवें दिन बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राठ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन और सचिव वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ शिवेंद्र मिश्रा, सिविल जज जूनियर डिवीजन पंकज कुशवाहा और तहसीलदार दिलीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों, बाल अधिकारों, अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान और बाल यौन शोषण से बचाव के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान हैं। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में डरने के बजाय अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।महिला एवं बाल विकास विभाग के सफवान अहमद व लियाकत अली, पीएलवी नीरज विश्वकर्मा व पवन कुमार ने विधिक सहायता और बाल संरक्षण तंत्र की जानकारी दी। एएचटीयू थानाध्यक्ष राकेश यादव ने पुलिस की भूमिका समझाई। प्रधानाचार्या पूजा कनौजिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *