Spread the love

हमीरपुर।जनपद में दिनदहाड़े दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार दो लोगों को तमंचे की नोक पर रोककर न सिर्फ जमकर पीटा गया, बल्कि सोने की चेन और नगदी लूटने का भी आरोप है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज रोड पर दिनदहाड़े दबंगों ने खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे डाली।बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी कुछ दबंगों ने उनका रास्ता रोक लिया और तमंचे की नोक पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दबंगों ने दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि दोनों युवक लहूलुहान हो गए।पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर सोने की चेन और नगदी भी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।वही क्षेत्राधिकारी ने बताया मारपीट की घटना हुई है जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है पर लूटपाट जैसे कोई भी तथ्य या सबूत नहीं मिले है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *