Spread the love

हमीरपुर ।जनपद मुख्यालय के जिला अस्पताल से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां संदिग्ध कोल्ड ड्रिंक पीने से एक युवती की मौत हो गई,सबसे दुखद बात ये है कि मृतक युवती की 8 मई को शादी होनी थी, लेकिन शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। मामला जनपद मुख्यालय के जिला अस्पताल का हैं, जहां फतेहपुर जनपद के जहानाबाद की रहने वाली खुशबू निषाद की संदिग्ध कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।इस घटना में खुशबू निषाद नाम की युवती की मौत हो गई,फतेहपुर जहानाबादवसी से हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।परिजनों के मुताबिक खुशबू की 8 मई को शादी होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।लेकिन अचानक हुई इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घर में जहां शादी के गीत गूंजने थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है कि आखिर कोल्ड ड्रिंक में ऐसा क्या था जिससे यह हादसा हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन ग्रह भेज जांच पड़ताल में जुटी है।बताया जा रहा मृतका द्वारा एक्सपायरी डेट की कोल्डिंग मंगाई गई थी जिसको मृतका और आधा दर्जन बच्चों की कोल्डिंग पीने के बाद हालत बिगड़ी सभी को परिजनों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया सभी बच्चों की हालत में सुधार हो गया पर खुशबू की हालत नाजुक होने पर हमीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *