मुस्करा, हमीरपुर। थाना मुस्करा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहीं तीन महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 5746/2026 में धारा 110, 115(2), 352, 351(3), 333 व 117(2) बीएनएस के तहत न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में माधुरी पत्नी स्व. लखन सिंह, तेजस्वी उर्फ रागिनी पुत्री स्व. लखन सिंह और गौरा देवी पुत्री स्व. लखन सिंह को गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमा 2025 में इनके खिलाफ लिखा गया था इन तीनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर राजीव साहू कांस्टेबल दीक्षा और पीआरडी जवान शाहजहां शामिल थी
तीनों आरोपित ग्राम कन्थौली की निवासी हैं और वर्तमान में चुड़ैल मुहाल, कस्बा व थाना मुस्करा में रह रही थीं। पुलिस ने पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
