हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विगत माह के सीएम डैशबोर्ड एवं विभिन्न विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन वाले विभागों के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बॉटम-10 में आने वाले विभागों की प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराएं पोषाहार वितरण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं संभव अभियान की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर संबंधित अधिकारी को भी चेतावनी देते हुए प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए मनरेगा, एनआरएलएम एवं प्रोबेशन विभाग एवं जीरो पावर्टी से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए पूर्ति विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अंत्योदय श्रेणी की पात्रता से बाहर हो चुके व्यक्तियों के कार्डों का नियमानुसार सत्यापन कर उन्हें निरस्त करते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रेरणा कैंटीन की स्थापना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, विकास भवन, समस्त तहसीलों एवं विकास खंडों सहित डाइट जैसे प्रमुख सरकारी कार्यालयों में प्रेरणा कैंटीन स्थापित करने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गोवंश संरक्षण की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप संचालित न हो रही गौशालाओं से गोवंशों को चिन्हित कर बेहतर एवं मानक पूर्ण गौशालाओं में नियमानुसार शिफ्ट कराया जाए। उन्होंने गौशालाओं में चारा, पानी, आश्रय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नियमानुसार कंपोजिट विद्यालयों में मर्ज/शिफ्ट करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने जिले में रिक्त 04 एआरपी पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जनपद में पंजीकृत लगभग 2.13 लाख किसानों के सापेक्ष केवल 1.56 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपनिदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी को लाभ से वंचित किसानों का बाइफरकेशन कर कारणों का चिन्हांकन करने तथा पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने को कहा फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली, बायोमीट्रिक उपस्थिति एवं सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित सूचकांकों की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को समय रहते दूर किया जाए, ताकि जनपद की समग्र प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित हो सके बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित पीडब्ल्यूडी एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
