Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं न्यायालयों में लंबित मुकदमों की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित आपराधिक एवं अन्य विधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियोजन कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि न्यायालयों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा गंभीर आपराधिक मामलों में साक्ष्यों एवं गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए। उन्होंने कहा कि अभियोजन से संबंधित प्रकरणों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख समय से उपलब्ध कराए जाएं, जिससे मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो उन्होंने विशेष रूप से लंबित आपराधिक मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा जिन प्रकरणों में पैरवी अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई लंबित है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनहित से जुड़े मामलों में भी नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में प्रभावी अभियोजन एवं न्यायालयों में मजबूत पैरवी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए अभियोजन अधिकारी एवं शासकीय अधिवक्ता आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से पैरवी करें तथा शासन की प्राथमिकता वाले मामलों में विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) सहित विभिन्न शासकीय अधिवक्ता एवं अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *