सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे में नगर पंचायत के ठीक बगल में श्री गणेश सेवा समिति के रंगबाज महाराज प्रतिमा के समक्ष कानपुर से आए राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का सदर विधायक ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारकर शुभारंभ किया
कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव की चौथी रात नगर पंचायत के समीप स्थापित रंगबाज महाराज गणेश पंडाल में कानपुर के चर्चित राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान, कृष्ण सुदामा, राम दरबार आदि की नयनाभिराम प्रस्तुति दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, समिति के अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, संजय ओमर, बाल गोपाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, संदीप गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, बाबू सोनी, अभिषेक ओमर, आर्यन चंदेल, आदित्य तिवारी, राजन गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमन गुप्ता, अजय कोबरा आदि मौजूद रहे। इसी तरह रामलीला मैदान के गणेश पंडाल मे भी बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
