Spread the love

राठ (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, मिर्जापुर की ओर से प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। संस्थान के अनुसार रोजगार मेले में कुल 93 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 38 प्रशिक्षार्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस तरह के रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी प्रशिक्षार्थियों के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस रोजगार मेले में संस्थान के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, संस्थान प्रभारी राहुल अवस्थी, प्लेसमेंट प्रभारी हरे कृष्ण, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *