Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | राठ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिहूनी खुर्द में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एक महत्वपूर्ण सभा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने कहा कि PDA केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को उनका वास्तविक हक व सम्मान दिलाने की एक सशक्त मुहिम है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन की असली ताकत धरातल पर है; इसलिए हर बूथ और गांव-गांव जाकर PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के बीच अटूट एकता व भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि समाज विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला किया जा सके मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के दुख-दर्द और स्थानीय समस्याओं (जैसे किसान, बेरोजगारी व महंगाई) को लेकर मुखर रहें और आम जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि वर्तमान समय में PDA ही जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सबसे बड़ा विकल्प है और राठ विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, पूर्व सपा प्रत्याशी राजपूत चन्द्रवती वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गोकुल राजपूत, सांसद प्रतिनिधि विपिन राजपूत, मनप्यारे निषाद, जिला सचिव पुष्पेन्द्र द्विवेदी, जिला सचिव अमरचंद्र पाल ब्लॉक अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, राजेश राजपूत, राजू यादव, वसीम बेग, देवी सिंह अहिरवार, प्रताप सिंह राजपूत, रामस्वरूप किसान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *