Spread the love

हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राज्यसभा बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के उपयोग तथा जनपद में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 66 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर 2,708.39 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर सहमति व्यक्त करते हुए अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि DMF निधि का उपयोग जनपद के अत्यंत आवश्यक एवं उच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में ही नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों में निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *