हमीरपुर | कुरारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में कुरारा कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित R.K. गार्डन में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और समापन राष्ट्रगीत के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ऋतुराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को यदि विश्व गुरु बनना है, तो देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का युवा ही देश की वास्तविक शक्ति है और सही मार्गदर्शन से ही युवा नेतृत्व करना सीखेगा। कार्यक्रम में विभाग संघचालक गोपाल दास पालीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का कुशल संचालन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुरारा के प्रधानाचार्य महेश चौहान ने किया कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही जिला प्रचारक धनंजय, जिला कार्यवाह निर्भय, सह जिला शारीरिक प्रमुख शुभम द्विवेदी, जिला व्यवस्था प्रमुख हेमंत, खंड प्रचारक सचिन, खंड कार्यवाह विवेक पालीवाल, अर्जुन सिंह, सह खंड कार्यवाह छोटे राजा अजय द्विवेदी, गणेश तिवारी, समाजसेवी अभिनव तिवारी, पुतान सिंह, डॉ. अमित दीक्षित, अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
