Spread the love

हमीरपुर | कुरारा स्थित RK गार्डन में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्व हिन्दू परिषद की जिला संयोजिका आकांक्षा द्विवेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अवसर महज एक संगठन की स्थापना का दिन नहीं है, बल्कि यह हिंदू समाज की अटूट एकता, सनातन धर्म-संस्कृति की रक्षा और निस्वार्थ सेवा कार्य के संकल्प को दोहराने का पावन दिन है। उन्होंने सभी से धर्म और समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया जिला सह मंत्री ब्रजेश, जिला सत्संग प्रमुख त्रिभुवन, अनीता, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सोनू सिंह प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका गीता गुप्ता, प्रखंड संयोजिका अनुष्का, प्रखंड सह संयोजिका गौरी, काजल, खुशी, मेधा, कुंदन, शिवानी, आयुषी, अंशिका मीडिया प्रकोष्ठ से अभिनव तिवारी, दिनेश, कृपाशंकर तिवारी, किशोरी शरण सहित विहिप कुरारा प्रखंड के कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *