Spread the love

राठ (हमीरपुर)। स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रथम संत सांसद त्याग मूर्ति स्वामी ब्रह्मानन्द जी के निर्वाण दिवस पर समाधि भूमि राठ में स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले असम के प्रसिद्ध समाजसुधारक उत्तम टेरोन को स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने उत्तम टेरोन को स्वामी ब्रह्मानन्द जी की प्रतिमा, मेडल, प्रशस्ति पत्र 10,000 रूपये की सम्मान राशि एवं समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुधीर विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी ने बुंदेलखंड से गरीबी, बेकारी और अशिक्षा मिटाने के लिए ऐतिहासिक प्रयास किए थे। उन्होंने स्वामी जी और प्रसिद्ध क्रांतिकारी लेखक राधामोहन गोकुल के संबंधों तथा खोही (महोबा) में स्थापित पहले विद्यालय की क्रांतिकारी गतिविधियों पर प्रकाश डाला सम्मानित समाजसुधारक उत्तम टेरोन ने स्वामी जी को भारत के अग्रणी समाज सुधारकों में से एक बताया और युवाओं से हाशिए पर पड़े समाज तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं असम के प्रसिद्ध आर्टिस्ट प्राचुर्य बरूआ ने छात्र-छात्राओं को कला, संगीत और लेखन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्रांतिकारी राधामोहन गोकुल के प्रपौत्र प्रकाशचंद अग्रवाल ने स्वामी जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। कार्यक्रम मै सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, विधायक चरखारी बृजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री धूराम चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी एवं पूर्व विधायक अनिल अहिरवार वही स्थानीय निकाय व प्रशासन से एडीएम गुलाब सिंह, चेयरमैन राठ श्रीनिवास बुधौलिया, चेयरमैन गोहांड अनीता राजपूत, विभिन्न ब्लॉक प्रमुख राठ, सरीला, मुरकरा, गोहांड एवं सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद रहे शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र से डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. उमाकांत सिंह, प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, लक्ष्य परिवार राठ के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे गौरतलब है कि यह पुरस्कार हर वर्ष 13 सितंबर को शिक्षा और गौसेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *