राठ (हमीरपुर)। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। जिसका लाइव प्रसारण विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ सहित समस्त कर्मचारियों ने देखा। नगर पालिका परिषद के सभागार हाल में लाइव प्रसारण देखते हुए क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि अभी तक आउटसोर्सिंग कर्मचारी के साथ कार्यदायी संस्था उनका शोषण करते हुये उन्हें मनचाहे ढंग से कर मुक्त कर देती थी। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोक लगाते हुए ऐसे मामले पाए जाने पर कार्य दायी संस्था के ऊपर सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ उनका मानदेय बढ़ाया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने से अब वे पूरे मन से कार्य करने के साथ-साथ अपने परिवार का भी सही ढंग से भरण पोषण कर सकेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से जहां आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं दूसरी ओर 5 लख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध उपलब्ध होने वे अपने परिवार को बीमारियों से भी बचाने में सक्षम होंगे।
इस दौरान नगर पालिका के प्रधान लिपिक विजय कुमार, गृह कर निरीक्षक प्रदीप कुमार, सफाई निरीक्षक मोहित शर्मा उर्फ जोन्टी, हसन बाबू, मोनू सक्सेना, महेंद्र कुमार सहित आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
