राठ (हमीरपुर)। आज भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल नगर इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में नारायण गार्डन में सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापार मण्डल ने संगठन के विस्तार पर गहन विचार विमर्श के उपरान्त कुछ ट्रेडों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई व्यापारियों ने सर्वसम्मति से ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर याकूब मंसूरी, खाद बीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जाबिर राईन व महामन्त्री पद पर अनिल कौशल की घोषणा की गई। सभी नव घोषित पदाधिकारियों को फूल माला पहना मिठाई खिला उनका स्वागत किया गया बैठक में व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री ब्रजभूषण सोनी (दाऊ), जिला महासचिव कामेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष गिरीशशरण बुधोलिया, नगर महा सचिव व स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी व विकास साहू उर्फ बल्लू, नीरज गुप्ता, राजेन्द्र,पवन अग्रवाल, केके सोनी आदि व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
