Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | भारतीय जनता पार्टी मंडल मुस्करा की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक कार्यालय मुस्करा में मण्डल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बूथों का भौतिक सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही, प्रत्येक बूथ स्तर पर समितियों का विधिवत रजिस्टर तैयार किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अंतिम छोर तक के प्रत्येक बूथ को अभेद्य और मजबूत बनाना ही प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।
मंडल प्रभारी व जिला मंत्री अरुण कुमार राजपूत ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए बूथ प्रबंधन को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूरा करने को कहा बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों और मंडल कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही जिला मंत्री दिग्विजय पाठक, जिला मंत्री अभिषेक तिवारी, पूर्व जिला मंत्री कुबेर राजपूत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह राजपूत, मंडल प्रवासी वेदरतन मिश्रा ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया, मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सक्सेना, मण्डल उपाध्यक्ष अमित शिवहरे,मंडल मंत्री भरत गुप्ता, मंडल मंत्री निश्चिल दीक्षित, शक्ति केंद्र संयोजक (बिहूनी) अनिल खटीक, बूथ अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *