Spread the love

राठ (हमीरपुर)। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की महिला इकाई द्वारा नगर में स्थित वृद्धा आश्रम वृद्धों को स्वल्पाहार कराने के साथ साथ उनके लिये मिक्सी भेंट की गयी। वृद्धों ने संगठन की महिला इकाई के इस कार्य की भूरी भूरी प्रसंसा की।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई ने बताया कि उन्होंने नगर की पठानपुरा मोहल्ला स्थित संजीवनी वृद्धा आश्रम में मौजूद वृद्धो के लिए ताजा जूस व अन्य पिसी सामग्री को बनाने में परेशानी से बचाने हेतु एक मिक्सी भेंट की। इसके साथ ही उन्हें स्वल्पाहार कराते उनका आशीर्वाद लिया है। इस दौरान व्यापार मण्डल की महिला जिलाध्यक्ष इं0शिवांगी राजपूत, नगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, महामन्त्री संगीता सोनी, गुंजन पुरवार, निशा सिंह,रेखा सोनी, रंजना गुप्ता,मोहिनी ताम्रकार,ऊषा लश्कार,मिथिलेश राजपूत, संगीता पुरवार,अनिता शुक्ला आदि मौजूद रही।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *