Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत बढ़ गई है। बीती सोमवार रात नगर के उरई बस स्टैंड के पास चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। राठ निवासी नीतीश कुमार की उरई बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो उसकी शटर के ताले टूटे मिले। दुकान से करीब 40-50 हजार रुपए का सामान और 5 हजार रुपए नकद चोरी मिला। इसी मुहल्ले में चोरों ने निधि गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान के भी ताले तोड़े। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम सात बजे दुकान बंद की थी। मंगलवार सुबह पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। दुकान की दो गोलकों में रखे करीब 70 हजार रुपए नकद गायब थे। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। घटना के संबंध में राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *