Spread the love

राठ (हमीरपुर) नगर में विगत दो दिनों से हो रही बरसात के कारण जगह-जगह जल भराव जैसी समस्या से जूझने की वजह ही खुद हैं। अगर वे नगर पालिका द्वारा समान ढांचे से अपने मकानों का निर्माण कराते तो आज नगर वासियों को इस समस्या से नहीं जूझना पड़ता।
बताते चलें की नगर में विगत दो दिनों से हो रही वारिश से नगर के बहरी इलाकों जैसे औडेरा रोड, अंबेडकर चौराहा, चरखारी रोड व मल्होंवा रोड इत्यादि जगह पर लोगों को घुटनों से भीगकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जानकारों की मानें तो इस जलभराव जैसी समस्या का कारण भी इन नई बस्तियों में रहने वाले लोग ही हैं। जिन्होंने पिछले कई वर्षों पूर्व नगर पालिका द्वारा वगैर नक्शा बनवाये अपने मकानों का निर्माण करा लिया और उन मकानों के पास दूसरे मकान मालिक ने प्रतिस्पर्धा दिखाते हुये उससे अधिक ऊँचा आधार बनाकर अपने मकान का निर्माण करा लिया। यही सिलसिला चलता रहा और निचले आधार के बने मकानों से निकले दूषित पानी को इन ऊँचे आधारों वाले मकानों ने रोक लिया। इसका दूसरा कारण यह भी है कि नगर की बाहरी सीमा पर स्थित अधिकांश तालाब पोखर “जिनमें वर्षा का जल भराव होता था,, उसमें लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। ऐसी स्थिति में आखिर नगर से निकले दूषित व वर्षा का पानी रास्ते पर नहीं भरेगा तो कहाँ भरेगा? जबकि नगर के प्रबुद्ध जन इस जल भराव में नगर पालिका के कर्मचारियों को ही दोषी मनाते है। जबकि नगर पालिका कर्मी दिन रात एक कर नगर के लोगों को इस जल भराव की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *