हमीरपुर।जनपद मुख्यालय के पूर्व जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ तथा प्रधान संगठन के पूर्व जिलाअध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बीते रोज देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय हेड क्वार्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की ,इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौप जनपद की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए राजनैतिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया,तथा उन्होंने NH 34 राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही दुर्घटनाओं विषय में चर्चा की,वही उन्होंने हमीरपुर के अस्पताल के बारे में भी अवगत कराया,कहा कि हमीरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जो असुविधा हो रही हैं उनके बारे में भी बताया, उन्होंने पत्र में कहा कि बारिश के दिनों में जिस प्रकार बाढ़ आ जाने से आसपास के गांव में पानी की समस्या हो जाने के कारण लोग बेघर हो जाते हैं और उन्हें धन जनहानि और घर हानि से जो नुकसान उठाना पड़ता है उसके मुआवजे के लिए भी बात की, उन्होंने अध्यक्ष को अवगत कराया कि जनपद मुख्यालय में कल्पवृक्ष है एक बार उन्हें कल्पवृक्ष दर्शन के लिए भी निमंत्रित किया , अध्यक्ष ने हमीरपुर नगर के अमित कुमार मिश्रा को आश्वासन दिया कि वह जिले को अपेक्षित नहीं होने देंगे और सारी बातों को संज्ञान में लेते हुए विशेष कार्यवाही की जाएगी,अध्यक्ष ने अमित कुमार मिश्रा के निमंत्रण देने पर उन्होंने मुस्कुराकर उनका निमंत्रण स्वीकार किया और निकट भविष्य में जनपद में आने की उम्मीद जताई है, वही उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावडे से मिलकर उन्होंने संगठन के बारे में जानकारी दी एवं संगठन में रहते हुए संगठन की शक्ति के बारे में तथा विभिन्न प्रकार से संगठन को मजबूत करने के विषय में वार्तालाप किया।।
