राठ (हमीरपुर)। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल द्वारा नगर के कोट बाजार निवासी बृजभूषण दाऊ को व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री घोषित किया गया। जिसपर व्यापारियों ने उनका मुँह मीठा करा माला पहना स्वागत किया।
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री बनते दाऊ ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं को लेकर काम करने के साथ-साथ उनका किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होने देंगे।
इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कोर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री कामेश गुप्ता व नगर अध्यक्ष गिरीश बुधौलिया सहित व्यापारियों ने उनका फूल माला पहना मिठाई खिला स्वागत किया।
