Spread the love

राठ (हमीरपुर)। सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का नजारा राठ क्षेत्र के ददरी गांव में देखने को मिला। ओरछा धाम से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कांवड़ियों के पहुंचने पर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और हर ओर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक यात्रा पूरी कर लौटे कांवड़ियों का ग्रामीणों ने जगह-जगह अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों की यात्रा सफल होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव से गांव व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में खेमचंद, लोकेश, आकाश, विपिन, नवल किशोर, महेंद्र, जय हिंद, अमित कुमार और सोहित समेत कई कांवरिए शामिल रहे। गांव के लोगों ने सभी कांवरियों का मिलकर स्वागत और सम्मान किया।इस दौरान पूरा गांव धार्मिक उल्लास में डूबा नजर आया। गाँव के राजदीप पंडित ने सभी कावंडियों का विधि विधान से हवन पूजन कराते हुये बताया कि धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करती हैं। कांवरियों ने भी भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *