Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर की तहसील भवन के सभागार हाल में प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी करने व उन्हें पांच तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर उनको सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर रसोइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि समाज के निचले तबके के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर उन्हें मुख्य धारा में जोड़ा जाये। इसी योजना के तहत सरकार ने विभिन्न स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइयों को के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ ही उनका पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। एसडीम चित्रा निर्बाल ने बताया कि आज कार्यक्रम के माध्यम से रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा का डेमो कार्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया है इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष करन राजपूत, एआरपी मसरूर हाशमी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सक्सेना ने किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *